फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी सानिया और बेटे इजहान से जल्द मिलेंगे शोएब मलिक, इंग्लैंड दौरे से पहले मिली इजाजत

Sat, 20 Jun 2020 07:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shoaib Malik, Sania Mirza and daughter - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक को उनके परिवार से मिलने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम इसी महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शोएब मलिक का नाम भी शामिल है। इस दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ यात्रा करने पर पाबंदी लगाई है, लेकिन बोर्ड ने शोएब मलिक को विशेष छूट दी है।

शोएब की पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और एक वर्षीय बेटे इजहान मिर्जा मलिक भारत में रहे हैं, जबकि शोएब कोविड -19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध लगाने के बाद से सियालकोट में ही हैं।
विज्ञापन


पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा है, 'हम सबसे अलग शोएब मलिक ने अपनी प्रतिबद्धताओं और कोविड-19 महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण लगभग पांच महीने तक अपने परिवार को नहीं देखा है।'

वसीम खान ने आगे कहा है, 'हम शोएब के अनुरोध का सम्मान करते हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड भी 24 जुलाई को शोएब को देश में प्रवेश करने में मदद करने के लिए सहमत हो गए हैं।" कोरोना वायरस के लिए लगाई गई पाबंदियों के तहत इंग्लैंड पहुंचने के बाद अगले 14 दिन तक डर्बीशर में क्वॉरनटीन में रहेगी लेकिन इस दौरान उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी।

चयनकर्ताओं ने दौरे के लिए 29 खिलाड़ियों की टीम चुनी है ताकि अगर कोई खिलाड़ी बीमार हो जाए तो तुरंत उसकी जगह कोई और खिलाड़ी मौजूद रहे। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने 17 मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें