फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat High Court: गुजरात हाईकोर्ट ने विसावदर चुनाव याचिका निपटाई, विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता हुआ साफ

Wed, 12 Mar 2025 08:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात हाईकोर्ट ने विसावदर विधानसभा सीट से जुड़े चुनावी विवाद को निपटा दिया है, जिससे इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने अक्तूबर 2024 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उपचुनाव कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात उच्च न्यायालय ने 2022 के विधानसभा चुनावों में विसावदर सीट से तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी की जीत को चुनौती देने वाली भाजपा नेता हर्षद रिबडिया की तरफ से दायर चुनाव याचिका का निपटारा कर दिया है, जिससे इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि, जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली पड़ी है, जब भयानी ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दांडी यात्रा की 95वीं वर्षगांठ: PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, महात्मा गांधी के बलिदान को किया याद

क्या था पूरा मामला?
साल 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भूपेंद्र भयानी ने विसावदर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। भाजपा नेता हर्षद रिबडिया, जो इस चुनाव में हारे थे, ने आप नेता की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।  इसी बीच दिसंबर 2023 में भूपेंद्र भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। इससे पहले हाईकोर्ट ने अक्तूबर 2024 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उपचुनाव कराने की मांग की गई थी। अब जब कानूनी बाधा हट गई है, तोविसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gujarat: गुजरात में इंसानियत शर्मसार, छात्रा का नग्न वीडियो बनाकर 16 महीनों तक सात लोगों ने किया दुष्कर्म

गुजरात हाईकोर्ट का फैसला
इस पूरे मामले में भाजपा नेता हर्षद रिबडिया ने 10 मार्च 2025 को अपनी याचिका वापस ले ली। जबकि न्यायमूर्ति हसमुख सूथार की बेंच ने इस याचिका को निपटाते हुए कहा कि अब यह मामला निरर्थक हो गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य में छह खाली सीटों में से पांच पर उपचुनाव करा दिए थे, लेकिन विसावदर सीट पर मामला कोर्ट में होने के कारण उपचुनाव नहीं हो सका था। अब चुनाव आयोग जल्द ही विसावदर सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें