फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: CM भूपेंद्र पटेल बोले- बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर शीघ्र ही राहत पैकेज घोषित करेगी सरकार

Sun, 02 Nov 2025 02:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के समय में राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


सीएम पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा,  राज्य के मंत्रियों ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष दौरा कर किसानों की स्थिति जानी है। प्रशासन द्वारा फसल को हुए नुकसान की समीक्षा तथा सर्वेक्षण का कार्य अत्यंत तेजी से शुरू किया जा रहा है। मैं इस संदर्भ में निरंतर मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय में हूं। 

उन्होंने कहा कि धरतीपुत्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर राज्य सरकार किसानों को इस नुकसान में सहायक होने के लिए शीघ्र ही राहत-सहायता पैकेज घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें