फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियां और धोखाधड़ी के मामले में आईएएस गौरव दहिया निलंबित, गुजरात सरकार ने लिया फैसला

Wed, 14 Aug 2019 05:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौरव दहिया - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने आईएएस अधिकारी गौरव दहिया के उपर लगे दो शादियों और धोखाधड़ी के आरोपों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।मुख्य सचिव जेएन सिंह ने जानकारी दी कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने आज यानी बुधवार को गौरव दहिया को निलंबित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली की एक महिला ने गौरव दहिया पर दो शादी और धोखाधड़ी केये आरोप लगाए थे। सरकार ने अपने बयान में कहा कि इन आरोपों को लेकर दहिया को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।इसके बाद साल 2010 बैच के गुजरात काडर के अधिकारी दहिया पर दो शादियां करने और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए पिछले महीने प्रधान सचिव सुनैना तोमर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी।

दहिया जांच समिति के सामने दो बार पेश हुए और खुद का बचाव करते हुए कहा कि महिला उन्हें फंसा रही है। महिला की शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस इस मामले की अलग से जांचकर रही है। दहिया को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंनेअब तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। हालांकि निलंबित आईएएस अधिकारी दहिया ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला ने ‘हनी ट्रैप’ से उन्हें फंसाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें