मामला केकरी तहसील के अंगोल गांव का है। पूर्व सरपंच करीम यादव ने अपने घर की छत पर खड़े होकर सौ और पांच सौ के नोट उड़ाए। करीम जिस वक्त ये नोट उड़ा रहे थे, उस समय उनके भतीजे रज्जाक की बारात गांव से निकल रही थी।
गुजरात के मेहसाणा में एक शादी के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां एक पूर्व सरपंच ने अपने भतीजे की शादी में जमकर नोट बरसाए। ये 100 और 500 रुपये के नोट थे। पूर्व सरपंच ने जैसे ही पैसों की बारिश की तो उन्हें इकट्ठा करने के लिए घर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नोट उठाने के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला केकरी तहसील के अंगोल गांव का है। पूर्व सरपंच करीम यादव ने अपने घर की छत पर खड़े होकर सौ और पांच सौ के नोट उड़ाए। करीम जिस वक्त ये नोट उड़ा रहे थे, उस समय उनके भतीजे रज्जाक की बारात गांव से निकल रही थी। करीम यादव और उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी गांव को शामिल करने के लिए नोट बांटते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बैकग्राउंड में जोधा-अकबर फिल्म का गाना अजीमो-शान शहंशाह बजता हुआ सुनाई दे रहा है। करीम अपने हाथों में नोट पकड़े हुए हैं, जिन्हें वे एक-एक कर नीचे फेंकते हैं। उनके साथ उनका परिवार भी है। सभी ने मिलकर 100 और 500 रुपये के नोट उड़ाए।