फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Fire: भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

Wed, 03 Dec 2025 11:47 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर।

सार

गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग पैथोलॉजी लैब में लगी है। आग लगने के समय वहां मौजूद लोगों को रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय राहत-बचाव एजेंसियों का अभियान जारी है।
विज्ञापन
गुजरात के भावनगर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर स्थित कलुभा रोड इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग भड़क उठी। बताया गया है कि यह आग सुबह-सुबह एक पैथोलॉजी लैब में लगी। इसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच आपात सेवाओं ने इमारत से बच्चों और बुजुर्गों को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं। साथ ही आग को बुझाने की कोशिशें भी जारी रहीं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जहां आग लगी उस कॉम्प्लेक्स में कुछ अस्पताल भी हैं। आग लगने के बाद कॉम्प्लेक्स को धुएं से घिरता देखा गया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज और स्टाफ में भगदड़ मच गई। यहां मौजूद नाइस चिल्ड्रन हॉस्पिटल में दमकलकर्मियों ने पहली मंजिल पर खिड़की तोड़ी और सीढ़ियों के सहारे बच्चों को बाहर निकाला। नवजातों को पूरी सुरक्षा के साथ निकाला गया और उनकी आईवी ड्रिप्स के साथ ही मजबूत चादरों में लपेटा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाला दिखाया: AI वीडियो पर BJP बोली- नामदार को कामदार बर्दाश्त नहीं...

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आग बेसमेंट में लगी थी और तेजी से इमारत में फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने स्ट्रेचर और सीढ़ियों के सहारे लोगों को बाहर निकाला। अब तक 19-20 लोगों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौजूदा समय में 50 दमकलकर्मी और छह फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने की कोशिशों में जुटी है।



ये भी पढ़ें- Rupee vs USD: रुपये में रिकॉर्ड गिरावट कांग्रेस आक्रामक, वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री को उनकी ही बात याद दिलाई


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें