गुजरात के सूरत शहर में सात मंजिला रघुवीर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्प्लेक्स में आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।