फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accidents: गुजरात में मिनी ट्रक पलटने से आठ मजदूरों की मौत; महाराष्ट्र में वाहनों की टक्कर में पांच की गई जान

Thu, 30 Mar 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

वल्लभीपुर के पुलिस उपनिरीक्षक पीडी जाला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मवेशियों के चारे से लदे मिनी ट्रक का टायर फटने से वह सड़क किनारे गिर गया। वाहन पड़ोसी बोटाद जिले के एक गांव से हरा चारा लादकर भावनगर शहर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर जिले के वल्लभीपुर तालुका में गुरुवार को एक मिनी ट्रक के पलट गया। इससे ट्रक में सवार कम से कम छह खेतिहर मजदूरों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भावनगर की ओर जा रहा था वाहन
वल्लभीपुर के पुलिस उपनिरीक्षक पीडी जाला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मवेशियों के चारे से लदे मिनी ट्रक का टायर फटने से वह सड़क किनारे गिर गया। उन्होंने बताया कि वाहन पड़ोसी बोटाद जिले के एक गांव से हरा चारा लादकर भावनगर शहर की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें: हेट स्पीच पर SC की टिप्पणी शिंदे-फडणवीस सरकार के लिए शर्मिंदगी भरा, अजीत पवार ने साधा निशाना
विज्ञापन


दो महिलाओं सहित आठ की मौत
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मिनी ट्रक जब वल्लभीपुर के मेवासा गांव के पास पहुंचा तो उसका एक अगला टायर फट गया। चालक ने नियंत्रण खो दिया, वाहन सड़क से नीचे चला गया और पलट गया। जाला ने कहा, दो महिलाओं सहित छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य को स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों द्वारा बचाया गया और पास के अस्पताल में रेफर कर दिया गया क्योंकि उन्हें चोटें आई थीं।

महाराष्ट्र में दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत
वहीं, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आज एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हादसा नांदेड़-मुड़खेड मार्ग पर मुगत गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक मुदखेड़ से नांदेड़ की ओर जा रहा था, जबकि ऑटो उस समय विपरीत दिशा में आ रहा था।
विज्ञापन


चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को नांदेड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पालक मंत्री गिरीश महाजन ने डीन डॉ. पीटी जामदादे से बात की और उनसे घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें