फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक चिराग पाटिल ने थामा भाजपा का दामन; गुजरात BJP प्रमुख ने दिलाई सदस्यता

Sun, 04 Feb 2024 04:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल। - फोटो : एक्स/बीजेपी गुजरात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 

विज्ञापन

पिछले साल दिया था विधानसभा से इस्तीफा
चिराग पटेल आणंद जिले की खंभात सीट से पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने पिछले साल 14 दिसंबर को राज्य की विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर निराशा जताई थी और पार्टी की राज्य इकाई में गुटबाजी का आरोप लगाया था। 

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए चिराग
चिराग ने दिसंबर 2022 में राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मयूर रावल को चार हजार के मामूली अंतर से हराया था। वह आज खंभात में एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। गुजरात भाजपा प्रमुख और सांसद सीआर पाटिल ने चिराग को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सीआर पाटिल ने संकेत दिया कि चिराग खंभात सीट से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। यह सीट उनके इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। 

2,500 कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल
इससे पहले, दिन में बोरसद विधानसभा क्षेत्र के सरपंच और बूथ स्तर के कार्यकर्तां सहित करीब ढाई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता बोरसद आनंद जिले में भाजपा में शामिल हुए। चिराग पटेल ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने देश व राज्य को समृद्ध और एकजुट करने के लिए काम किया है। इससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया। 
विज्ञापन

परियोजना के लिए सरकार का आभार जताया
उन्होंने सीआर पाटिल से खंभात के विकास पर खास ध्यान देने का भी आग्रह किया। उन्होंने जलापूर्ति की समस्या के मुद्दे को उठाने के लिए भाजपा नेतृत्व और विधानसभा सीट के छप्पन गांवों के लिए 160 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने के लिए सरकार का आभार जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें