फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मजबूत किया संगठन

Thu, 24 Aug 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने संगठन ढांचे को और मजबूत किया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी संख्या में राज्य में अतिरिक्त पदाधिकारियों की घोषणा की है। हाल में गुजरात कांग्रेस में मची भगदड़ के बाद बड़ी संख्या निचले स्तर पर भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर गए हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के पार्टी छोड़ने और कई विधायकों के भाजपा में जाने का असर चुनाव के दौरान न पड़े इसे ध्यान में रखकर नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ 13 जिलों और शहरों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। 

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश इकाई में अतिरिक्त पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 63 सचिव, 7 प्रवक्ता के अलावा 4 लोग कार्यकारी समिति में और 9 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें