फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election Results 2022: 2017 में मोदी-शाह के घर में ही हार गई थी भाजपा, जानें इस बार कैसे रहे नतीजे

Thu, 08 Dec 2022 12:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gujarat Election 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। यहां सभी 182 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। इसके हिसाब से भाजपा 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 20 और आम आदमी पार्टी को 10 से भी कम सीटे मिलते हुए दिखाई दे रही हैं। चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


गुजरात के इस महासंग्राम में सभी की नजरें उन दो सीटों पर भी थीं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आते हैं। आप सही समझे- उंझा और मानसा विधानसभा सीट। इन्हीं दोनों विधानसभा सीट के अंतर्गत पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के पैतृक गांव आते हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं इस बार यहां के हालात क्या हैं...

पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : ANI
1. उंझा विधानसभा सीट
पहले जानते हैं 2017 में क्या हुआ था?  

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नाराणभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से आशा पटेल उम्मीदवार थीं। आशा पटेल ने भाजपा उम्मीदवार को 19 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। इसके साथ ही आशा पटेल ने लगातार पांच बार से जीत रही भाजपा का विजय रथ रोक दिया था। 

2019 में पलट गया खेल
दशकों बाद कांग्रेस के लिए इस सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाने वाली आशा पटेल ने 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। इस बार भी आशा पटेल को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस  के कांतिभाई पटेल को 23 हजार मतों से हराया। 
 
अब जानते हैं 2022 में क्या हुआ?
मेहसाणा जिले की उंझा सीट पर सभी की नजरें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैतृक गांव वडनगर इसी विधानसभा में आता है। यहां भाजपा ने किरीट पटेल को अपना उम्मीवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंद पटेल से है। अब तक के रुझानों में भाजपा को 36 हजार से ज्यादा और कांग्रेस को 13 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उर्वीश कुमार पटेल करीब नौ हजार वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

अमित शाह - फोटो : PTI
2. मानसा विधानसभा सीट
पहले जानते हैं 2017 में क्या हुआ था?

2017 में यहां कांग्रेस के सुरेशकुमार पटेल ने भाजपा के अमित चौधरी को शिकस्त दी थी। यहां मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था और कांग्रेस को 600 से भी अंतर से जीत हासिल हुई थी। 

अब जानते हैं 2022 में क्या हुआ?
इस बार भाजपा ने जेएस पटेल को मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने बाबूसिंह ठाकोर और आम आदमी पार्टी ने भास्कर पटेल को उतारा है। अब तक रुझानों में भाजपा को करीब 60 हजार वोट मिले हैं। 32 हजार से ज्यादा वोटों के साथ कांग्रेस दूसरे और 1500 से  ज्यादा वोटों के साथ आप तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें