फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wadhwan Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई, भाजपा ने दर्ज की लगातार आठवीं जीत

Tue, 03 Jan 2023 04:26 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election Result 2022: सुरेंद्रनगर जिले की वाधवान विधानसभा सीट पर भाजपा के जगदीशभाई प्रभुभाई मकवाना ने आप के हितेंद्रकुमार भगवानजीभाई पटेल को 65,489 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,05,903 वोट जबकि आप को यहां 40,414 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
सुरेंद्रनगर जिले की वाधवान विधानसभा सीट पर भाजपा के जगदीशभाई प्रभुभाई मकवाना ने आप के हितेंद्रकुमार भगवानजीभाई पटेल को 65,489 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,05,903 वोट जबकि आप को यहां 40,414 वोट मिले।  तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। इसके प्रत्याशी तरूणभाई बिहारीदान गढ़वी को 22,385 वोट मिले जो कुल वोट का महज 12.71 फीसदी रहा। कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार समेत नौ की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,875 वोट मिले। 
 
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
वाधवान सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने धनजीभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के मोहनभाई पटेल को 19 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 18 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 16 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

वाधवान सीट 1990 से भाजपा के कब्जे में है। तब से अब तक भाजपा यहां आठ बार 1990, 1995, 1998, 2002, 2007, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज कर चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस को आखिरी बार 1985 में जीत मिली थी। कुल चार बार यहां कांग्रेस के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। एक-एक बार वाधवान सीट पर निर्दलीय और स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों को सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें