Gujarat Election 2022: पंचमहल जिले की कलोल विधानसभा सीट पर भाजपा के फतेसिंह चौहाण ने कांग्रेस के प्रभातसिंह प्रतापसिंह चौहाण को 1,15,679 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,41,686 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 26,007 वोट मिले। जो कुल वोट का महज 13.77 फीसदी है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
पंचमहल जिले की कलोल विधानसभा सीट पर भाजपा के फतेसिंह चौहाण ने कांग्रेस के प्रभातसिंह प्रतापसिंह चौहाण को 1,15,679 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,41,686 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 26,007 वोट मिले। जो कुल वोट का महज 13.77 फीसदी है। यानी, कांग्रेस यहां अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों को जमानत यहां जब्त हो गई। तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी दिनेशभाई कनुभाई बारिया को 9,393 वोट मिले जो कुल वोट का महज 4.97 फीसदी रहा। कलोल के 3,992 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने सुमन बेन चौहाण को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के प्रदुम्न सिंह परमार को 49 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 3 उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
भाजपा ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की
भाजपा ने कालावड सीट पर अब तक सात चुनाव जीते हैं। भाजपा को इस सीट पर 1995 से लेकर 2022 तक हुए सभी चुनावों में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस को इस सीट पर अंतिम बार 1985 में जीत मिली थी।