Gujarat Election 2022 Result: भाजपा के अरविंद पटेल ने आप के कमलेशभाई पटेल को 33,327 वोटों से हरा दिया। भाजपा के अरविंद पटेल को 83,544 वोट मिले। वहीं, आप के कमलेशभाई पटेल को 50,217 वोट से संतोष करना पड़ा।
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
वलसाड जिले की धरमपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अरविंद पटेल को उतारा था। उनके सामने आप के कमलेशभाई पटेल थे। नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के अरविंद पटेल ने आप के कमलेशभाई पटेल को 33,327 वोटों से हरा दिया। भाजपा के अरविंद पटेल को 83,544 वोट मिले। वहीं, आप के कमलेशभाई पटेल को 50,217 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के किशनभाई पटेल तीसरे नंबर पर रहे। किशनभाई पटेल को 33,507 वोट मिले जो कुल वोट का 16.94 फीसदी रहे। बसपा उम्मीदवार समेत छह उम्मीदवार ऐसे रहे जिनकी जमानत भी जब्त हो गई। नोटा को यहां 4,189 वोट मिले।
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
धरमपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के अरविंद पटेल जीते थे। इस चुनाव में अरविन्द पटेल ने कांग्रेस के ईश्वर भाई पटेल को 22 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 से पहले इस सीट पर लगातार चार चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों के साथ ही 2004 में यहां हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी।
विज्ञापन
अरविन्द पटेल ने लगातार दूसरी जीत दिलाई
इस चुनाव के पहले यहां मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में ही रहता था। भाजपा को यहां पहली जीत 1990 में मिली थी जिसके बाद पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीते। कांग्रेस को अंतिम जीत 2012 के चुनाव में हासिल हुई थी। भाजपा की ओर से अरविन्द पटेल ने पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत दिलाई है। अब तक इस सीट पर दो उपचुनाव समेत कुल 16 चुनाव हो चुके हैं। सात बार इस सीट कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, छह बार भाजपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। दो बार इस सीट पर कांग्रेस (ओ) के उम्मीदार जीते तो एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को यहां जीत मिली।