फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matar Assembly Seat: इस सीट पर BJP लगातार पांचवां चुनाव जीती, जानें यहां के सियासी समीकरण

Mon, 19 Dec 2022 03:45 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मातर सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
 
विज्ञापन
चुनाव 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


खेड़ा जिले की मातर विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। इस चुनाव में भाजपा ने कल्पेशभाई आशाभाई परमार को मैदान में उतारा था। परमार ने कांग्रेस ने संजयभाई पटेल को 15,851 वोटों से हराया। 

इस सीट के पुराने समीकरणों की बात करें तो यहां हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। भाजपा के मुकाबले इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, इस चुनाव से पहले भी चार चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार केसर सिंह सोलंकी ने कांग्रेस के संजय भाई पटेल को महज 2,406 वोटों से हराया था। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा की जीत में नोटा भी एक बड़ा कारण बना था। दरअसल, नोटा को यहां 4,090 वोट पड़ गए थे जबकि जीत का अंतर इससे काफी कम था। इस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी आठ की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे देवू सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार संजय भाई पटेल को शिकस्त दी थी।

इस सीट पर कांग्रेस जीत चुकी है छह लगातार चुनाव 
मातर सीट राज्य की उन सीटों में शुमार है जिसमें विपक्षी कांग्रेस की स्थिति सत्ताधारी भाजपा के मुकाबले अच्छी रही है। पार्टी ने यहां अब तक हुए 13 चुनाव में से सात में जीत दर्ज की है जबकि भाजपा को सिर्फ चार में ही जीत मिली है एवं दो चुनाव में अन्य को जीत मिली है।  

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक केसर सिंह सोलंकी का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने कल्पेशभाई आशाभाई परमार को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने संजयभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से लालजीभाई परमार मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में खेड़ा जिले में भाजपा-कांग्रेस को मिली तीन तीन सीट 
मातर सीट खेड़ा जिले में आती है। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीट हैं। 2017 में जिले की छह में से तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन ही सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें