फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahuva Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जानें यहां के पुराने नतीजे

Mon, 19 Dec 2022 03:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक राघवभाई मकवाना का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह शिवाभाई जेरामभाई गोहिल को टिकट दिया था। गोहिल ने कांग्रेस के डॉ. कनुभाई कलसरिया को  30,472 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2022 गुजरात चुनाव में भावनगर जिले की महुवा विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने शिवाभाई जेरामभाई गोहिल को मैदान में उतारा था। गोहिल ने कांग्रेस के डॉ. कनुभाई कलसरिया को  30,472 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


ये सीट राज्य की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस सीट पर पार्टी को अधिकतर चुनाव में जीत मिली है। यहां अब तक हुए 14 चुनाव में से भाजपा को पांच एवं कांग्रेस को आठ चुनाव में जीत हासिल हुई है। 1962 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। पिछले तीन चुनाव से इस सीट पर भाजपा को ही जीत मिलती आ रही है। 

2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार  राघवभाई मकवाना ने कांग्रेस के डॉ. कनुभाई वी. कलसरिया को महज 5,009 वोटों से हराया था। इस चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरीं भवानाबेन मकवाना ने कांग्रेस उम्मीदवार भरत कुमार ठक्कर को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक राघवभाई मकवाना का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह शिवाभाई जेरामभाई गोहिल को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने डॉ. कनुभाई वी. कलसरिया को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से अशोकभाई मंगलभाई जोलिया मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में भावनगर जिले की 6 सीट पर जीती थी भाजपा
महुवा सीट, भावनगर जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से छह सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
कैसे रहे गुजरात के इस बार के नतीजे?
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें