फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isudan Gadhvi: 150 करोड़ के घोटाले का खुलासा कर चर्चा में आए, जानें AAP के CM उम्मीदवार के बारे में

Fri, 04 Nov 2022 04:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार के लिए कराए गए सर्वे में इसुदान गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं इसुदान  गढ़वी? जिन पर केजरीवाल ने खेला इतना बड़ा दांव...
विज्ञापन
इसुदान गढ़वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता व संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार के लिए कराए गए सर्वे में गढ़वी को 73 फीसदी लोगों ने चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं इसुदान गढ़वी? जिन पर केजरीवाल ने खेला इतना बड़ा दांव...

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
पेशे से पत्रकार रह चुके हैं गढ़वी
ईसुदान गढ़वी का जन्म गुजरात के पिपलिया में 10 जनवरी 1982 को हुआ था। उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता ओर जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। शुरुआती दिनों में वह दूरदर्शन के प्रोग्राम 'योजना' से भी जुड़े रहे हैं। बाद में उन्होंने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल में बतौर पत्रकार काम किया। कहा जाता है कि गढ़वी, गुजराती मीडिया में सबसे कम उम्र के चैनल हेड भी रहे हैं। 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
150 करोड़ का घोटाला उजागर करने के बाद आए थे चर्चा में 
न्यूज चैनल में काम करने के दौरान गढ़वी ने डांग और कपरादा जिले में वृक्षों की कटाई से संबंधित एक रिपोर्ट पेश की थी। इस मामले में करीब 150 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था, इसके बाद से मीडिया जगत में गढ़वी का नाम चर्चा में आ गया था। उनकी रिपोर्ट के बाद सरकार को भी एक्शन लेना पड़ा था।  

गुजरात में कब-कहां चुनाव? - फोटो : Amar Ujala
कैसे आए राजनीति में?
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में खुद गढ़वी ने राजनीति में आने की अपनी कहानी बताई है। उन्होंने कहा था कि मैं लोगों के लिए कुछ करना चाहता था। इसलिए, अपनी नौकरी छोड़ दी और राजनीति में आने का फैसला लिया। मैंने कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी तीनों के नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद एक दिन मेरे पास अरविंद केजरीवाल का फोन आया और उन्होंने मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मैंने 2021 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। मैं पहले से अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए उनके कामों से प्रभावित था। 
विज्ञापन

इसुदान गढ़वी - फोटो : सोशल मीडिया
आप के सर्वे में 16 लाख लोगों ने किया वोट
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया, सीएम पद के उम्मीदवार के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में 16 लाख, 84 हजार, 500 लोगों ने वोट किया। इसमें 73 फीसदी लोगों की पसंद इसुदान गढ़वी हैं तो 27 फीसदी लोगों ने गोपाल इटालिया को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें