फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: अनोखे अंदाज में गाड़ी का गियर बदलता देख महिला को हुआ ड्राइवर से प्यार, फिर रचा ली शादी

Fri, 04 Nov 2022 04:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी की एक अच्छी फैमिली बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली महिला को अपने ड्राइवर से प्यार हो गया। इसके पीछे की वजह लोगों को काफी हैरान कर रही है। दरअसल, महिला को अपने ड्राइवर का गियर बदलने के अंदाज बहुत पसंद था।
 
विज्ञापन
महिला को अपने ड्राइवर से हुआ प्यार - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pakistan News: आपने सुना होगा कि प्यार किया नहीं जाता प्यार बस हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों पाकिस्तान से सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, पाकिस्तान की एक महिला को अपने ड्राइवर से प्यार हो गया और उसके पीछे वजह भी अजीबोगरीब है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला को अपने ड्राइवर का गाड़ी चलाते समय गियर बदलने का तरीके बेहद पसंद था और ऐसे में वह उसे अपना दिल दे बैठी। ये महिला काफी अच्छे घराने से ताल्लुक रखती है, इसके बाद भी जब उसने अपने ड्राइवर को दिल दिया तो लोगों को काफी हैरानी हुई। केवल इतना ही नहीं महिला ने अपने ड्राइवर के साथ शादी भी की।  दरअसल, महिला का ड्राइवर उसे गाड़ी चलाना सिखाता था। इसी दौरान जब महिला ने उसके गियर बदलने का तरीका देखा, तो वह उसपर फिदा हो गई और अपना दिल हार बैठी।

विज्ञापन


एक साक्षात्कार में महिला ने खुलासा किया कि उसे अपने पति से प्यार क्यों हुआ। उसने बताया कि ये उसे अपनी पति के कार में गियर बदलने का तरीका बेहद पसंद था, जिसने उसे अपनी ओर आकर्षित किया।

अपने पूर्व ड्राइवर से शादी करने वाली महिला ने स्वीकार किया कि वह कार में गियर बदलने के बाद उसका हाथ पकड़ना चाहती थी। उसने ये भी कहा कि वह जिस तरह से गियर शिफ्ट करते समय अपने हाथ हिलाते थे, उस पर उनका दिल आ गया। इस दौरान वह अक्सर उसके हाथों को पकड़ने की इच्छा महसूस करती थी।
विज्ञापन


जब महिला से अपने पति को एक गाना डेडिकेट करने को कहा गया तो, महिला ने 'हम तुम एक काम में बंद हो और चाबी खो जाए' गाना अपनी प्रेम कहानी को समर्पित किया। इतना ही नहीं महिला ने अपने प्रेमी के लिए गाने की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाईं। 

इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस बात ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों अपनी शादी में भी बेहद खुश होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें