फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कौन हैं कांतिलाल, जिन्हें मोरबी से मिला टिकट, ब्रिज हादसे के दौरान नदी में कूदकर बने थे 'मसीहा'

Thu, 10 Nov 2022 12:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी

सार

भारतीय जनता पार्टी ने मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को इस बार विधानसभा से चुनाव का टिकट दिया है।
विज्ञापन
कांतिलाल अमृतिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को इस बार विधानसभा से चुनाव का टिकट दे दिया है जबकि सिटिंग MLA बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया है।। कांतिलाल वहीं शख्स हैं जिन्होंने मोरबी पुल हादसे के बाद जान की परवाह किए बिना ट्यूब पहन कर पानी में कूद गए थे। इन्होंने कुछ लोगों की जान भी बचाई थी। बताया जा रहा है कि पहले इनका नाम उम्मीदवार सूची में नहीं था लेकिन उन्होंने हादसे के दौरान जो हिम्मत दिखाई, इसी का उन्हें इनाम मिला। वहीं  बता दें कि 29 अक्तूबर की शाम मोरबी के मच्छु नदी पर लगा ब्रिज भारी वजन के चलते टूट गया। जिसके चलते इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

विज्ञापन


अपने इलाके में काफी प्रसिद्ध हैं कांतिलाल अमृतिया
कांति अमृतिया साल 2012 में  लगातार पांचवी बार गुजरात चुनाव में मोरबी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।  उन्हें मोरबी और आसपास के लोगों के बीच "कान्हाभाई" के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कृषि और उद्योग में काम किया है। मोरवी बांध की विफलता के कारण आई बाढ़ के दौरान, 1970 के दशक में, यहां तक कि एक युवा लड़के के रूप में, उन्होंने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए स्वेच्छा से सेवा की। एक युवा  के रूप में, वह एक छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए और भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आंदोलन में भी शामिल हुए थे।

1995 में पहली बार एमएलए के रूप में चुने गए
1995 में, कांतिलाल ने मोरबी में पार्टी कैडर की कमान संभाली और पहली बार के लिए एमएलए के रूप में चुने गए। । तब से  2012 तक मोरबी के निर्वाचन क्षेत्र में पांच बार एमएलए के रूप में सेवा करते रहे हैं। 2017 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। वे अपने सामाजिक जीवन के प्रारंभिक वर्षों के दौरान आरएसएस में एक स्वयं सेवक थे
विज्ञापन




युवक की रॉड से पिटाई के चलते भी चर्चा में रहे थे कांतिलाल
गौरतलब है कि साल 2014 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गुजरात के भाजपा विधायक कांति अमृतिया एक युवक को रॉड से पीटते नजर आए थे। जिसके बाद काफी विवाद हो गया था। वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठाया गया कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे थे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि युवक के हाथ में तलवार थी और वह लोगों को डरा रहा था। उन्होंने कहा था उसे रोकने के लिए मैंने डंडा उठाया जो उस वक्त जरूरी था। मैं उसके सामने खाली हाथ कैसे जाता।  पुलिस ने जगदीश लोखिल नाम के उस युवक को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में था और लोगों को तलवार से धमका रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें