फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Danilimda Assembly Seat: दाणिलिमडा सीट पर कांग्रेस ने जीता लगातार तीसरा चुनाव, 13 हजार से ज्यादा वोट से जीते श

Mon, 12 Dec 2022 08:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक शैलेश परमार को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार भी उन्होंने पार्टी की झोली में जीत डाली। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गिरी।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की दाणिलिमडा सीट राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण थी। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक शैलेश परमार को अपना प्रत्याशी बनाया था। परमार ने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए यहां जीत दिलाई। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नरेशकुमार शंकरलाल व्यास को 13,487 वोटों से हरा दिया।

इस सीट के पुराने नतीजों पर नजर डालें तो कांग्रेस ने यहां अब तक हुए तीनों चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए मौजूदा विधायक शैलेश परमार को ही अपना प्रत्याशी बनाया था। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पहली बार 2012 में इस सीट पर चुनाव हुए थे। भाजपा को यहां उसकी पहली जीत का इंतजार है। वहीं, कांग्रेस इस जीत के साथ यहां पर जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक शैलेश परमार को टिकट दिया था। शैलेश ने भाजपा के जितेंद्र वाघेला को 32 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  

2017 से पहले 2012 में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में कांग्रेस के शैलेश परमार ने भाजपा के गिरीश परमार को को शिकस्त दी थी।
 
शैलेश परमार कांग्रेस से तीसरी बार बनाए गये थे उम्मीदवार 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक शैलेश परमार को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर नरेशकुमार शंकरलाल व्यास को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
दाणिलिमडा सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें