फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dahod Assembly Seat: 2017 में हार के बाद भी मिला टिकट, इस बार 29 हजार से ज्यादा वोट से जीते भाजपा के कनैयालाल

Mon, 12 Dec 2022 06:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक वाजे सिंह पणदा की जगह हर्षदभाई निनामा को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने पिछला चुनाव हारने वाले कनैयालाल बचूभाई किशोरी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने पार्टी को जीत दिलाई।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गईं।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में दाहोद जिले की दाहोद विधानसभा सीट राज्य की आरक्षित सीटों में से एक है। ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है जोकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए बेहद खास रही। हालांकि, इस बार यहां भाजपा ने बाजी मारी है। भाजपा के कनैयालाल बचूभाई किशोरी ने कांग्रेस के हर्षदभाई निनामा को 29,350 वोटों से हराया।

इस सीट के इतिहास पर नजर डालें तो 1962 में पहली बार यहां चुनाव हुए थे। यहां अब तक हुए 14 चुनाव में से दस बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है जबकि चार बार ही भाजपा को जीत मिली है। इस चुनाव से पहले पिछले तीन चुनाव में यहां कांग्रेस को लगातार सफलता मिली। 
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वाजे सिंह पणदा ने भाजपा के कनैयालाल बचूभाई किशोरी को 15 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी पांच उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।  
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे वाजे सिंह पणदा ने भाजपा उम्मीदवार नागर सिंह पालस को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस से मौजूदा विधायक को नहीं मिला था टिकट 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक वाजे सिंह पणदा को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह पार्टी ने हर्षदभाई निनामा को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने पिछला चुनाव हारने वाले कनैयालाल बचूभाई किशोरी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से दिनेशभाई भूराभाई मुनिया मैदान में था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में दाहोद जिले की चार सीट पर जीती थी भाजपा
दाहोद विधानसभा सीट, दाहोद जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से चार सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें