फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: आप-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं कई भाजपा नेता

Sat, 12 Nov 2022 11:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का शनिवार को एलान कर दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए निर्वाचन क्षेत्र तय नहीं किया है। 15वीं सूची के साथ आप 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 176 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन


नई सूची में आप ने महेंद्र परमार और महेंद्र पाटिल को टिकट दिया है। महेंद्र परमार सिद्धपुर और महेंद्र पाटिल उधना से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने खेड़ा जिले के मातर निर्वाचन क्षेत्र में महिपतसिंह चौहान की जगह लालजी परमार को टिकट दिया है। इस बीच ‘आप’ ने भावनगर से कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी को अपना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी चौथी लिस्ट
इस बीच कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें नौ प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी अब तक कुल 104 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गुरुवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी और शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। तीसरी सूची में एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया था।

कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार, द्वारका से मलूभाई कंडोरिया, भावनगर ग्रामीण से रेवत सिंह गोहिल, भावनगर पूर्व से बलदेव सोलंकी और भरूच से जयकांत भाई पटेल को टिकट दिया है। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।



नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा
कांग्रेस ने कहा कि अगर वह गुजरात चुनाव में सत्ता में आती है, तो अहमदाबाद के मोटेरा क्षेत्र में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम फिर से सरदार पटेल स्टेडियम कर देगी। अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने यह भी कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा 2002 के बिलकीस बानो मामले में 11 दोषियों को समय से पहले जेल से रिहा करने की छूट को रद्द कर देगी।

भाजपा के पांच नेता निर्दलीय लड़ सकते हैं
इस बीच टिकट न दिए जाने से खफा भाजपा के कम से कम एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने कहा है कि वे अपने समर्थकों से परामर्श करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे, लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक की आलोचना की
इस बीच, भाजपा के दिवंगत नेता हरेन पंड्या की पत्नी जागृति पांड्या ने एलिसब्रिज के विधायक राकेश शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने शनिवार को विधायक राकेश शाह के उस कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी जिसमें राकेश शाह के कार्यकाल के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के वोट शेयर की उनके पति के समय के वोट शेयर के साथ तुलना की गयी थी। हालांकि, राकेश शाह ने कहा कि उन्होंने अहमदाबाद शहर में स्थित इस निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के वोट शेयर के बारे में कभी बात नहीं की। जब 1990 के दशक में हरेन पांड्या दो बार यहां से जीते थे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई के प्रमुख और भारत के गृहमंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में जागृति पांड्या ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया। इस रिपोर्ट में राकेश शाह ने कथित तौर पर कहा था कि हरेन पांड्या द्वारा जीते गए 66 प्रतिशत वोटों की तुलना में 1995 में जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 80 फीसदी हो गया था। इस पर पलटवार करते हुए जागृति पंड्या ने कहा कि जब उनके दिवंगत पति ने पहली बार 1990 में बीजेपी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था, तब पार्टी को केवल 5.45 फीसदी वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि अपने अथक प्रयास से मेरे पति ने मतदाताओं के बीच भाजपा के लिए एक अलग जगह बनाई और 1995 में उन्हें 72 फीसदी वोट मिले और पार्टी विजयी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें