फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अंबाजी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, सी प्लेन से आए थे धरोई डैम

Tue, 12 Dec 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाजी मंदिर में पीएम मोदी
विज्ञापन
अहमदाबाद में रोड शो कैंसिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का नया तरीका चुना। वह सी प्लेन के जरिए साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम पहुंचे। इसके बाद वह सड़क रास्ते से अंबाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी का 14वां सवाल- ऊना की घटना पर PM मोदी क्यों है मौन, जवाबदेही लेगा कौन?

 बता दें कि गुजरात विधान सभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही ने अहमदाबाद में रोड शो की इजाजत मांगी थी। दोनों आज ही रोड शो करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी इजाजत नहीं दी थी।

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ही पार्टियों को रोड शो की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस की तरफ से सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा गया था कि यह फैसला लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। खबरों के मुताबिक, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी रोड शो की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन

  #Visuals from Ambaji Temple in Banaskantha, to be visited by Prime Minister Narendra Modi today #Gujarat pic.twitter.com/WJifctP0jp — ANI (@ANI) December 12, 2017

  #Visuals from Dharoi Dam: Prime Minister Narendra Modi will be travelling from Sabarmati River  in Ahmedabad to Dharoi Dam, via sea plane #Gujarat pic.twitter.com/9icKkwGEu3 — ANI (@ANI) December 12, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें