फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का PM से सवाल- खेती पर गब्बर सिंह की मार, किसानों से क्यों इतना सौतेला व्यवहार?

Thu, 07 Dec 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अपना नौंवा सवाल किया है। इसमें राहुल ने किसानों का जिक्र करते हुए लिखा कि पीएम ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है।
विज्ञापन


राहुल ने लिखा कि न की कर्ज माफी, न दिया फसल का सही दाम, मिली नहीं फसल बीमा राशि, न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम, खेती पर गब्बर सिंह की मार, छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार, PM साहब बतायें, खेडुत (किसानों) के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?

BJP पर तंज कसते हुए 'गणित' में गलती कर बैठे राहुल, डिलीट करना पड़ा यह ट्वीट

बता दें कि इससे पहले बुधवार (6 दिसंबर) को राहुल ने गुजरात में खराब स्वास्थय सेवाओं के होने का दावा करते हुए आठवां सवाल किया था। राहुल ने लिखा था कि 39% बच्चे कुपोषण से बेजार, हर 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार, चिकित्सा के बढ़ते हुए भाव, डाक्टरों का घोर अभाव, भुज में 'मित्र' को 99 साल के लिए दिया सरकारी अस्पताल, क्या यही है आपके स्वास्थ्य प्रबंध का कमाल?
विज्ञापन

  22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी- 9वाँ सवाल:

न की कर्ज़ माफ़ी
न दिया फसल का सही दाम
मिली नहीं फसल बीमा राशि
न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम

खेती पर गब्बर सिंह की मार
छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार

PM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार? — Office of RG (@OfficeOfRG) December 7, 2017


  22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी-8वाँ सवाल:

39% बच्चे कुपोषण से बेज़ार
हर 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार
चिकित्सा के बढ़ते हुए भाव
डाक्टरों का घोर अभाव

भुज में 'मित्र' को 99 साल के लिए दिया सरकारी अस्पताल
क्या यही है आपके स्वास्थ्य प्रबंध का कमाल? — Office of RG (@OfficeOfRG) December 6, 2017

 
विज्ञापन

'मित्र' किसे कहा? 

राहुल गांधी
दरअसल, 19 फरवरी 2017 को एक खबर आई थी कि गुजरात के भुज का एक हॉस्पिटल 99 साल के लिए लीज पर बिजनेसमैन गौतम अडानी को दे दिया गया है। उस खबर में कहा गया था कि 2017 के बजट में वादा किया गया था कि भुज में भूकंप की वजह से जो हॉस्पिटल टूट गया था उसकी जगह एक एम्स बनाया जाएगा, लेकिन बाद में वहां एक मेडिकल हॉस्पिटल बना दिया गया जिसको कथित रूप से अडानी चला रहे थे।

बता दें कि राहुल गांधी रोज पीएम पर हमला बोलते हुए एक नया सवाल दाग रहे हैं। इससे पहले किए गए ट्वीट में बढ़ती महंगाई पर तंज कसा गया था। उसमें राहुल ने लिखा था कि जुमलों की बेवफाई मार गई, नोटबंदी की लुटाई मार गई, GST सारी कमाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो- महंगाई मार गई, बढ़ते दामों से जीना दुश्वार, बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें