गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई सरगर्मियों के बीच बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने पलटवार किया है।
नकवी ने कहा कि जिन्हें बैगन और बर्गर, प्याज और पिज्जा में फर्क नहीं पता वो सवाल कर रहे हैं। पहले वो देश की सियासत और संस्कृति की एबीसीडी बताए और जिस दिन उन्हें पता चले उस दिन सवालों के जवाब खुद ही मिल जाएंगे।
पढ़ें: गुजरात की महिलाओं के लिए बोले राहुल- न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण मिला तो सिर्फ शोषण
वहीं दूसरी ओर राहुल के तीखे सवालों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि उन्हें स्क्रीप्ट राइटर को बदल लेना चाहिए, क्योंकि वो जिस तरह की कॉलेज टाइप कविताएं लिख रहे हैं उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सिंह ने आगे कहा कि ऐसे सवालों के जबाव देने भी जरूरी नहीं है।
Jinhe baigan aur burger ka fark nahi pata, pyaz aur pizza ka fark nahi pata vo sawaal kar rahe hain.Pehle vo desh ki siyasat aur sankstriti ki ABCD batayen,jis din unhe pata chala us din sab jawab khud mil jayenge: MA Naqvi,Union Minister on Rahul Gandhi tweeting questions for PM pic.twitter.com/mLiBlcPI3w
— ANI (@ANI) December 3, 2017
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री मोदी से हर दिन ट्वीट कर सवाल पूछ रहे हैं। अभी तक राहुल पीएम से चार सवाल कर चुके हैं। राहुल के तीखे सवालों पर हर दिन भाजपा के नेता जबाव दे रहे हैं। इससे पहले राहुल के सवालों के जबाव स्मृति ईरानी, विजय रूपाणी सहित कई नेता जबाव दे चुके हैं।
दरअसल, राहुल ने गुजरात की महिलाओं को आधारभूत सुविधाएं न दिए जाने के चलते पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी सरकार गुजरात की महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और पोषण तो दे नहीं पाई लेकिन शोषण जरूर दिया है।