फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की महिलाओं के लिए बोले राहुल- न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण मिला तो सिर्फ शोषण

Sun, 03 Dec 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बार गुजरात की महिलाओं को दरकिनार किए जाने और उनकों आधारभूत सुविधाएं न दिए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


राहुल ने ट्विटर पर कहा कि गुजरात की महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और पोषण नहीं मिला है, बल्कि उनका शोषण ही हुआ है।

राहुन ने अपनी ये बात ट्विटर पर रखी, जहां उन्होंने लिखा कि राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार महिलाओं की आधारभूत सुविधाएं जैसे हेल्थ केयर, एजुकेशन और सेफ्टी देने में फेल रही है। राहुल ने कहा कि कोई सिक्योरिटी, न्यूट्रिशन और एजुकेशन गुजरात की महिलाओं को नहीं दी गई। बस उनका शोषण किया गया है।
  22 सालों का हिसाब,#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी- 5वाँ सवाल:

न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण,
महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण,
आंगनवाड़ी वर्कर और आशा,
सबको दी बस निराशा।

गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा,
पूरा करने का कभी नहीं था इरादा। pic.twitter.com/yXvCRbxsXW — Office of RG (@OfficeOfRG) December 3, 2017
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस भी वापसी के रथ पर सवार होना चाहती है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें