फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत में जैन मुनि के वायरल वीडियो पर विवाद गहराया, महिलाओं ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

Wed, 01 Apr 2026 12:46 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के सूरत से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने जैन समुदाय के भीतर हलचल मचा दी है। एक कथित वायरल वीडियो को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें जैन मुनि पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। महिलाओं के एक समूह ने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि मुनि ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में जैन समुदाय से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां जैन समाज की कुछ महिलाओं के एक समूह ने पुलिस से संपर्क कर एक जैन मुनि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति जैन मुनि के वेश में नजर आ रहा है। महिलाओं का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जैन मुनि चंद्र सागर मुनि हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


महिलाओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए रविवार को सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिलाओं ने कहा कि अगर इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे पूरे जैन समुदाय की छवि खराब हो सकती है। उनका कहना है कि इस तरह की बातें कुछ समय से सामने आ रही हैं और अब इसे रोकना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने मांग की कि मुनि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके पद से हटाया जाए, ताकि समाज को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:- Iraq: इराक में विदेशी पत्रकार का अपहरण, एक आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन


जैन मुनि ने सभी आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर, जैन मुनि चंद्र सागर मुनि ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके खिलाफ फैलाए जा रहे बेबुनियाद अफवाहें हैं। उनका दावा है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कहां हैं मोजतबा खामेनेई?: जंग के एक महीने बाद भी गायब हैं ईरान के सर्वोच्च नेता, रूसी दूत ने किया बड़ा दावा

मुनि ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
मुनि ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आरोप लगाने वाले लोग कभी उनसे मिले भी हैं या उन्हें असली सच्चाई की जानकारी है। उनका कहना है कि बिना सच जाने इस तरह के आरोप लगाना गलत है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद आगे जांच की संभावना जताई जा रही है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें