फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांस्टेबल का खौफनाक कदम, पत्नी और बेटी संग 12वीं मंजिल से लगाई छलांग, तीनों की मौके पर मौत

Wed, 07 Sep 2022 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

तक की पहचान कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव के रूप में की गई है जो वस्त्रपुर पुलिस थाने में तैनात था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक कांस्टेबल ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। सोला पुलिस थाने के निरीक्षक एन आर वाघेला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि किसी झगड़े के बाद दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मृतक की पहचान कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव के रूप में की गई है जो वस्त्रपुर पुलिस थाने में तैनात था।  उसकी पत्नी का नाम रिद्धि और तीन साल की बेटी का नाम आकांक्षी था। 

विज्ञापन

 
देर रात डेढ़ बजे छलांग लगाई
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोटा इलाके में बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर रहता था। अन्य निवासियों के अनुसार, दंपति ने अपनी बेटी के साथ 12वीं मंजिल से देर रात डेढ़ बजे छलांग लगा ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले पत्नी ने लगाई छलांग
इमारत के एक निवासी ने  बताया कि रिद्धि पहले कूदी और उसके बाद यादव ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगाई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसी मंजिल पर रहने वाली यादव की बहन के अनुसार, दोनों में बहुत झगड़े होते थे। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें