गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार देर रात एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराजसिंह गोहिल ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इससे कुछ देर पहले उनकी पत्नी की उसी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना शहर के बोडकदेव इलाके में स्थित एनआरआई टावर की है।
दो महीने पहले हुई थी शादी
यशराजसिंह गोहिल गुजरात मैरिटाइम बोर्ड में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। उनकी शादी को अभी केवल दो महीने ही हुए थे। वह पत्नी और मां के साथ बोडकदेव इलाके में रहते थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MGNREGA को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- गरीबों से काम का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा
अन्य वीडियो-