फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bomb Threat: गुजरात के सीएमओ और सचिवालय को बम की धमकी; तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला

Sat, 19 Jul 2025 02:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। हालांकि, परिसर की गहन तलाशी के बाद धमकी फर्जी निकली। पुलिस उपाधीक्षक दिव्यप्रकाश गोहिल ने बताया कि राज्य सरकार के एक अधिकारी को 17 जुलाई को एक ईमेल मिला था, जिसमें भेजने वाले ने राज्य की राजधानी स्थित सीएमओ और सचिवालय परिसर को उड़ाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गांधीनगर पुलिस, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा के साथ उसी दिन हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते व अन्य एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।' अधिकारी ने कहा कि धमकी फर्जी निकली। तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा, 'भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात संदेश भेजने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।' हाल ही में कुछ स्कूलों, निचली अदालतों और गुजरात हाईकोर्ट को भी बम की ऐसी धमकियां मिली थीं। जांच के बाद सभी झूठी निकली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें