फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गांधीनगर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान बवाल, दो समुदायों में झड़प-पथराव और आगजनी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Sep 2025 10:41 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।

सार

Gujarat: गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई। एक युवक की दुकान को जलाया गया और पुलिस पर भी हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर में बुधवार की देर रात गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। झड़प के दौरान पथराव, आगजनी, भगदड़ और पुलिस पर हमला जैसी घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन


घटना गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में हुई। हिंसा की शुरुआत एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें एक गांव के हिंदू समुदाय के युवक ने 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड के जवाब में 'आई लव महादेव' ट्रेंड कराने की बात कही थी। इस पोस्ट से दूसरे समुदाय में नाराजगी फैल गई। इस समुदाय के कुछ लोग उस युवक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन युवक वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में घुसकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों की सूचना देने पर मिलेगा दो लाख का इनाम, CBI ने की घोषणा
विज्ञापन


दुकान को जलाया, पुलिस वाहनों पर भी हमला
हिंसा के दौरान आठ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, एक दुकान को जला दिया गया और पुलिस के दो वाहन भी भीड़ की हिंसा का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला किया। घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लोहे की रॉड लेकर भागते नजर आ रहे हैं। एक महिला की चीख सुनाई देती है, जो घबराकर शायद अपने बेटे को रही है। 
 
भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

इस हिंसा के बाद बहियाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें और आगे कोई घटना न हो। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करें और जांच में सहयोग करें। 
विज्ञापन


गांधीनगर के डीएसपी पीयूज वाजा ने कहा, सोशल मीडिया पर किसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने दंगा-फसाद जैसे व्यवहार किया। हमने करीब साठ लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है। गांव में अभी पूरी तरह शांति है। करीब 300-35 पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां मौजूद हैं। 5-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें