फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल जयंती पर स्वच्छता अभियान: राजनाथ सिंह ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, कई नेताओं ने किया श्रमदान

Thu, 25 Sep 2025 10:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना मुख्यालय में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और स्वच्छ भारत को जन आंदोलन बताया। नागरिकों से एक दिन, एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता में भागीदारी की अपील भी की। 

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और श्रमदान करते मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी के अपील के बाद देशभर में स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत विभिन्न नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने साफ-सफाई के कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर किया गया, जिसमें सभी नागरिकों से एक दिन, एक घंटा देश सेवा के लिए श्रमदान करने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी स्वच्छता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्र हुए हैं। जिस तरह 'स्वच्छ भारत अभियान' एक जन आंदोलन बन गया है, वह अद्भुत है। एक व्यक्ति जो अपने घर और आसपास को साफ रखता है, वह अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश देता है। बता दें कि इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- Custodial Death Case: मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों की सूचना देने पर मिलेगा दो लाख का इनाम, CBI ने की घोषणा
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने सेवा पखवाड़ा के तहत लिया भाग
भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में 'सेवा पखवाड़ा' के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैंने 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान में भाग लिया। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Agni Prime: अब चलती ट्रेन से लॉन्च होकर दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर देगी अग्नि-प्राइम मिसाइल, हुआ सफल परीक्षण

मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में किया श्रमदान
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में स्वच्छता ही सेवा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें