फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में भाजपा सरकार के मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, सुशासन के लिए बड़ी पहल

Wed, 28 Dec 2022 07:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

इसी माह संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्य में लगातार सातवीं बार भाजपा सरकार बनी है। पिछले 27 सालों से वह सत्ता में काबिज है।
विज्ञापन
सीएम भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत व लगातार सातवीं बार सरकार बनाने के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभारी (District In-charge) बनाया गया है। जिला प्रशासन व शासन मिलकर सुशासन लाएं, इसलिए सीएम भूपेंद्र पटेल ने यह पहल की है। इस पहल से जिला प्रशासन पर उच्च स्तरीय निगरानी हो सकेगी व प्रशासन सुव्यवस्थित ढंग से चलेगा। 

विज्ञापन

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी को वडोदरा और राजधानी गांधीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह वित्त, बिजली व पेट्रो केमिकल्स मंत्री कनु देसाई को सूरत व नवसारी जिलों का प्रभार मिला है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रुशिकेश पटेल को अहमदाबाद, खेड़ा और आणद की, कृषि मंत्री राघवजी पटेल को राजकोट और जूनागढ़ का तथा उद्योग एमएसएमई मंत्री बलवंतसिंह राजपूत को साबरकांठा और बनासकांठा का प्रभार दिया गया है। 
जिन अन्य मंत्रियों को जिलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें कुंवरजी बावलिया को पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, मुलुभाई बेरा को जामनगर और सुरेंद्रनगर, कुबेर डिंडोर को दाहोद और पंचमहल, भानुबेन बाबरिया को भावनगर और बोटाड, जगदीश विश्वकर्मा को मेहसाणा और पाटन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी को अमरेली और गिर सोमनाथ, बच्चूभाई खाबाद को महिसागर और अरावली, मुकेश पटेल को वलसाड और तापी, प्रफुल्ल पंसेरिया को मोरबी और कच्छ, भीखूसिंह परमार को छोटा उदयपुर और नर्मदा और कुंवरजी हलपति को भरूच और डांग का प्रभार मिला है। 

भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
इसी माह संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने शपथ ली थी। गुजरात विधानसभा की 182 में से 156 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। राज्य में लगातार सातवीं बार भाजपा सरकार बनी है। पिछले 27 सालों से वह सत्ता में काबिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें