फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension: 90 फीसदी कामगारों को पेंशन के दायरे में लाने की सिफारिश

Wed, 28 Dec 2022 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्राधिकरण के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, दिहाड़ी मजदूरों में बड़ा हिस्सा डिलीवरी व सेल्स कर्मियों का है। 2022-23 में इनकी संख्या 99 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2019-20 से करीब 45 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
pension - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 90 फीसदी कामगारों को पेंशन के दायरे में लाने की तैयारी है। 8.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों का प्रबंधन करने वाले पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सरकार से दिहाड़ी मजदूरों को राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में नामांकित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, दिहाड़ी मजदूरों में बड़ा हिस्सा डिलीवरी व सेल्स कर्मियों का है। 2022-23 में इनकी संख्या 99 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2019-20 से करीब 45 फीसदी अधिक है। प्राधिकरण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति बचत योजना एनपीएस को नियंत्रित करती है। 2004 में शुरू इस योजना के 1.67 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें सरकारी व निजी के साथ असंगठित क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें