फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में गर्मी का प्रकोप, पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ अधिकारी और जवान की लू लगने से मौत

Sat, 20 Jul 2024 11:01 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अत्यधिक गर्मी के कारण एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा फाइल फोटो - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अत्यधिक गर्मी के कारण एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई। हरामी नाला खाड़ी क्षेत्र में गश्त करने गए थे। वे गश्त के लिए निकले थे, तभी लू लगने के कारण दोनों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


गर्मी का प्रकोप के कारण सेना के अधिकारी और जवान की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'हरामी नाला' खाड़ी क्षेत्र में सेना की टुकड़ी गश्त के लिए निकली। लेकिन गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी और एक जवान की अत्यधिक गर्मी के कारण मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो यह घटना शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। जिसमें एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ा।

बता दें कि दोनों 'जीरो लाइन' गश्त कर रहे थे, तभी वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों बीएसएफ कर्मियों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें