भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 की टीम के सदस्य रहे नरेश तुमदा अब आजीविका कमाने के लिए गुजरात के नवसारी में मजदूरी कर रहे हैं। इस टीम को नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप 2018 में जीत मिली थी।
आज मजदूरी और सब्जी बेचकर अपना पेट पाल रहे नरेश तुमदा
एक और टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। सरकार ही नहीं कई संस्थाओं ने भी ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम विशेष पैकेज का ऐलान किया है। लेकिन दूसरी और कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया और आज वे दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उनमें से ही एक क्रिकेट खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया को विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी और आज मजदूरी और सब्जी बेचकर अपना पेट पाल रहा है।