फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात एटीएस की वडोदरा में बड़ी कार्रवाई, 121 करोड़ से ज्यादा का मेफेड्रोन किया जब्त

Wed, 07 Dec 2022 07:30 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद

सार

अधिकारियों ने कहा कि पेशे से केमिस्ट कटारिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास वडोदरा शहर में मेफेड्रोन ड्रग्स का एक बड़ा जखीरा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर में एक केमिस्ट के घर से 121.40 करोड़ रुपये का 24.28 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद किया है। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले वड़ोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माण इकाई से 478 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन और इसके कच्चे माल की जब्ती हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद मंगलवार को यह बड़ी बरामदगी हुई।

विज्ञापन


ड्रग को एटीएस ने शैलेश कटारिया के आवास से जब्त किया गया, जो वडोदरा जिले के सिंधरोत गांव में एक कारखाने में 29 नवंबर की रात छापे के दौरान पांच व्यक्तियों में शामिल था। अधिकारियों ने कहा कि पेशे से केमिस्ट कटारिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास वडोदरा शहर में अपने आवास पर एमडी ड्रग्स का एक बड़ा जखीरा है, जिसे उसने सिंधरोत स्थित कारखाने में तैयार किया था और वह बड़े ड्रग कारोबारियों का है जो उसके पास रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें