फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में कांग्रेस को लगा एक और झटका, हार्दिक के बाद जिग्नेश ने कहा- नहीं दूंगा समर्थन

Thu, 02 Nov 2017 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने साफ किया है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस समेत किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने वाले हैं। जिग्नेश मेवानी राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा ' किसी भी दल में शामिल नहीं होंगे चाहे वह कांग्रेस ही क्यों न हो। अगर कांग्रेस से गांधी और कोई नेता हमारी मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हैं तभी हम उनसे मुलाकात करेंगे। मिलेंगे तो समुदाय के लिए व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।'
  Won't join any political party in 2017 elections including Congress-Jignesh Mevani (Convener,Rashtriya Dalit Adhikar Manch)#GujaratElections pic.twitter.com/qu6dbMkXOo — ANI (@ANI) November 2, 2017
विज्ञापन




पढ़ें- गुजरात चुनावः जुड़ नहीं रही कांग्रेस के लिए तिकड़ी की अगली कड़ी    

यही नहीं उन्होंने गुजरात की भाजपा सरकार पर पिछले 22 सालों से दलितों की अनदेखी का आरोप लगया। बता दें कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस जिस तिकड़ी को जोड़कर चुनाव जीत की कड़ी मजबूत कर रही थी उसमें अल्पेश ठाकोर के बाद अगली कड़ी जुड़ने में अड़चन आ रही हैं। इससे पहले जिग्नेश की राहुल गांधी से होने वाली संभावित मुलाकात टल गई थी।

मिलेंगे तो खुलकर मिलेंगे

राहुल से मुलाकात खंडन करते हुए जिग्नेश ट्वीट किया था 'राहुल गांधी या किसी भी नेता से मिलेंगे तो अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये नहीं बल्कि दलित समाज के जिन सवालों को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार बात करने को तैयार नहीं उन सवालों पर कांग्रेस का पक्ष जानेंगे। दलितों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के स्टैंड के लिए ही मिलेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि 22 साल में गुजरात की जनता को क्या मिला।'

मोदी-शाह की नाक का सवाल बना गुजरात चुनाव
बता दें कि राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को मतगणना। गुजरात विधानसभा चुनाव को 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। वहीं इस बार का आम चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाक का सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें