फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: पुलिसकर्मी पर भड़के केजरीवाल, बोले- हमें नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Sep 2022 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल और अन्य नेता एक ऑटो में सवार हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज गुजरात की जनता इसलिए दुखी है क्योंकि आपके नेता जनता में नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। इसी बीच पुलिसकर्मियों पर भड़कते हुए केजरीवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान एक ऑटो में सवाल हुए। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उनके ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर अरविंद केजरीवाल बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर सुनाया। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल और अन्य नेता एक ऑटो में सवार हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ऑटो को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। वीडियो में केजरीवाल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आज गुजरात की जनता इसलिए दुखी है क्योंकि आपके नेता जनता में नहीं जाते हैं। हम जनता के बीच जा रहे हैं और आप हमें जनता में जाने से रोक रहे हैं। ये प्रोटोकॉल है आपके गुजरात का? इसीलिए आपके नेताओं से जनता को दुखी कर रखा है। 
विज्ञापन




केजरीवाल आगे कहते हैं, "आपके नेता जनता में नहीं निकलते हैं। जनता दुखी है। नेता को कहिए कि थोड़ा प्रोटोकॉल तोड़कर निकलें जनता में। जनता दुखी है आपके नेताओं से। हमें नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा। जबरदस्ती कर रहे हैं आप..हमें ऐसे कैद कर रखा है आपने।"

इस पर सुरक्षाकर्मी कहता है- यह आपकी सुरक्षा के लिए है। लेकिन केजरीवाल फिर भी शांत नहीं होते हैं और कहते हैं- पर मुझे नहीं चाहिए आपकी सुरक्षा, मुझे जनता में जाना..आपकी सुरक्षा हमें नहीं चाहिए। आप अपनी सुरक्षा मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को दीजिए। मैं जनता का आदमी हूं और जनता के बीच जाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें