कोलकाता के सियालदह में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोलकाता के सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्योहार है और शाह पहले भी उत्सव के दौरान राज्य का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री 16 अक्तूबर को सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।