फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Accident News: ऑटो-रिक्शा व बस में हुई टक्कर, एक बच्चे व तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Tue, 31 May 2022 11:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में सोमवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। धनेरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंचीवाड़ी गांव के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि मिनी बस राजस्थान की ओर से आ रही थी, तभी उसकी ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन


तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम 
अधिकारियों ने बताया कि बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें