फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कच्छ में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार;  एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 30 Aug 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गई।दु्र्घटना में कार में सवार कुल छह लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ में मंंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार के ट्रक से टकराने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में  दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया, घटना जिले के नखतराना कस्बे के पास करीब 12 बजे हुई।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया, कार में सवार लोग नखतराना से मांडवी की ओर जा रहे थे, तभी दावड़ा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गई। दु्र्घटना में कार में सवार कुल छह लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कस्तूरबेन गोस्वामी (53), संगीताबेन गोस्वामी (25), परेश गोस्वामी (50) और मानभर (3) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें