गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां राजकोट के पास सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला में एक ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। इस बस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर रही है। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।