फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन की सर्जरी के दौरान युवक बजाता रहा गिटार

Thu, 20 Jul 2017 11:24 AM IST
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
विज्ञापन
Man playing Guitar during brain surgery
विज्ञापन
जिस वक्त डॉक्टर ब्रेन की सर्जरी कर रहे थे, उस वक्त सर्जरी करा रहा युवक गिटार बजा रहा था। जी हां, बेहद अजीबोगरीब लगने वाला यह ऑपरेशन बेंगलुरू में किया गया। 32 वर्षीय युवक पेशे से संगीतकार है। वह डैस्टनिया नाम के एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहा था, जिसके इलाज के लिए डॉक्टर उसके ब्रेन की सर्जरी कर रहे थे। सिटी अस्पताल में चली सात घंटे की सर्जरी के बाद युवक को राहत मिली। 
विज्ञापन


डैस्टनिया एक न्यूरोलॉजिकल मूवमेंट डिसऑर्डर सिंड्रोम है। डैस्टनिया लंबे समय तक ज्यादा तेजी से मांसपेशियों के असामान्य तरीके से मोड़ने के कारण होती है। युवक को करीब डेढ़ साल से गिटार बजाने के दौरान हाथ में ऐंठन का अनुभव हो रहा था। उसकी बाएं हाथ की तीन अंगुलियां जकड़ गई थीं। जब डॉक्टर ब्रेन के प्रॉब्लम वाले हिस्से को जला रहे थे तो युवक ब्रेन के प्रॉब्लम वाले हिस्से का पता लगाने में मदद करने के लिए गिटार बजा रहा था।

ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजीव सीसी ने कहा कि यह समस्या तब होती है, जब वह गिटार बजाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में रियल टाइम में उनका फीडबैक मिलना जरूरी था, ताकि समस्या की सही जगह का पता किया जा सके। स्टीयरोटैक्टिक एंड फंक्शनल न्यूरोसर्जन से डॉ. शरण श्रीनिवासन ने कहा कि इस सर्जरी में असामान्य ट्यूमर को पैदा करने वाले दिमाग के उस हिस्सों को जलाकर खत्म किया जाता है। 
विज्ञापन


युवक अब स्वस्थ है। उसने कहा कि सर्जरी के बाद मेरी उंगलियां 100 फीसद सही हो गई हैं और मैं उन्हें पहले की तरह चला पा रहा हूं। ऑपरेशन के तीन दिनों के बाद ही मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया था और फिर से गिटार बजाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें