फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस का पाइप जोड़ रहा था गार्ड तभी ड्राइवर ने चला दी ट्रेन, वीडियो वायरल

Sat, 10 Nov 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हावड़ा-दीघा एसी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक गार्ड दो कंपार्टमेंट के बीच स्थित गैस पाइप को जोड़ रहा था तभी ट्रेन चलने लगी। दक्षिण पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता सुजॉय घोष ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे घटित हुई।

विज्ञापन


हावड़ा स्टेशन से निकलने के थोड़ी देर बाद ट्रेन रुक गई। चेन खींचने की संभावना के चलते गार्ड स्थिति की जांच करने के लिए गया। जब उसे पता चला कि ब्रेक सिस्टम का वायु दबाव गिर गया है तो उसने उसे जोड़ना शुरू कर दिया। जब ट्रेन दोबारा चलनी शुरू हुई तो असहाय गार्ड पाइप के सहारे लटक गया और चिल्लाने लगा। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाया जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

घोष ने कहा, 'संभावना है कि यह मामला ट्रेन के चालक और गार्ड के बीच गलतफहमी का हो। जब गार्ड पाइप को जोड़ रह था तो संवाद की कमी के कारण चालक ने इंजन स्टार्ट कर दिया और ट्रेन चलने लगी।' आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए उन्हें चेन खींचने के लिए कहा ताकि ट्रेन रुक जाए। सौभाग्य से गार्ड को कोई चोट नहीं लगी और घटना में वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें