फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को लेकर मैराथन बहस करना चाहती है सरकार

Tue, 19 Jul 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सरकार के लिए गले की हड्डी बन चुके जीएसटी बिल को लेकर कुछ अच्छे आसार नजर आ रहे है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोदी सरकार इस मानसून सत्र में लंबे समय से लटके पड़े जीएसटी बिल को हर हाल में पास कराना चाहती है।
विज्ञापन


इस बिल को पास कराने और उसके हर पहलू पर बहस के लिए सरकार की तरफ से राज्य सभा में पांच घंटे बहस का प्रस्ताव भी रखा गया है। इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री ने उम्मीद की किरण बताया है।

उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर सरकार किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती इसलिए इस बिल के सभी पहलूओं को समझाने और विपक्ष के सुझावों को सुनने के लिए ही सरकार ने राज्य सभा में पांच घंटे बहस का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी पर कांग्रेस की मांग को मानने के संकेत

- फोटो : Getty
सरकार द्वारा राज्य सभा में पांच घंटे बहस करने की इस योजना को कांग्रेस की मांग को मानने के संकेत के रुप में देखा जा रहा है। बता दे कि राज्य सभा में सरकार के अल्पमत होने के कारण ही जीएसटी अब तक अटका हुआ है। 

इस बहस के प्रस्ताव पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार सभी विपक्षी दलों के साथ इस बिल के सभी जरूरी और गैर जरूरी पहलूओं पर सभी दलों से एक साथ चर्चा करना चाहती है। जिससे कि बिल की राह में आने वाली सभी उलझनों को सुलझाया जा सके और जल्द से जल्द इसे लागू किया जा सके।

वहीं पांच घंटे की बहस के प्रस्वात पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि जीएसटी बिल के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पार्टी सरकार के साथ निर्णायक बैठक के बाद ही इस विषय पर कुछ कहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें