फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gruesome Deaths: लकड़ी काटने वाली मशीन से पहले पत्नी व दो बच्चों को काटा, फिर खुद की भी दे दी जान 

Sat, 28 May 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश, गायत्री के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों की भी लाश मिली है, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरे की नौ साल है। 
विज्ञापन
बीकानेर में मजदूर की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पल्लावरम से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। उसने लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से उन सभी को काट डाला और फिर खुद की भी जान दे दी। पुलिस ने सभी के शव मौके से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटनास्थल की तस्वीरें इतनी भयावह थीं कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश, गायत्री के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों की भी लाश मिली है, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरे की नौ साल है। 

पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना 
इस वारदात की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, शक होने पर पड़ोसी उनके घर पहुंचा, जहां उसने खून से सने हुए शव देखे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें