फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से ले जा रहा था जीआरपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ने किया निलंबित

Fri, 27 Mar 2020 07:09 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान 26 मार्च को प्रवासी मजदूरों को कथित तौर पर पैसा लेकर एक खाली ट्रेन से उनके शहरों तक छोड़ने की कोशिश करने वाले जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल को दिल्ली पुलिस ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कॉन्स्टेबल ने प्रवासी मजदूरों से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह ट्रेन से उन्हें उनके गृहनगर तक पुहंचाने में मदद करेंगे। रेलवे ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कांस्टेबल ने गुरुवार को मगध एक्सप्रेस के एक खाली रेक में लगभग 45 लोगों को चढ़ाया।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो गेट नंबर एक के पास जीआरपी चौकी पर इकट्ठे हुए। फिर वे निर्माण कार्य के लिए खुली एक जगह से होकर प्लेटफार्म नंबर 16 पर चले गए। जब आरपीएफ कर्मियों ने यह देखा, तो अतिरिक्त बल बुलाया गया और उन सभी को ट्रेन से उतारा गया। ट्रेन अभी भी स्टेशन पर ही खड़ी है।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उन्होंने (जीआरपी कांस्टेबल) मजदूरों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए ठेकेदार से पैसे लिए, लेकिन आरपीएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया, जिन्होंने तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार दिया। सूत्रों ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने परेशान श्रमिकों से 500-500 रुपये लिए थे और उन्हें रेक में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें