फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखाओं के बंद होने की खबरें झूठी, सभी ग्राहक सेवा केंद्र भी खुलें हैं: वित्त मंत्रालय

Fri, 27 Mar 2020 06:30 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

बैंक शाखाओं के बंद होने की अफवाहों को नकारते हुए वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने शुक्रवार को कहा कि ग्राहक सेवा शाखाएं लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं और नकदी की कोई कमी नहीं है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग ने लोगों से अनुरोध किया कि वे ग्राहक सेवाएं मुहैया कराने वाली बैंक शाखाओं के बंद होने की अफवाहों पर विश्वास न करें।

विज्ञापन


पांडा ने ट्वीट किया कि ग्राहक सेवा देने वाली बैंक शाखाएं चालू हैं और वे सेवाएं प्रदान करना जारी रखेंगी। शाखाओं और एटीएम में पर्याप्त नकदी है। शाखा बंद होने की अफवाहों पर भरोसा न करें! हालांकि, ग्राहकों से बड़ी संख्या में बैंक शाखाओं में आने से बचने का अनुरोध किया गया है।

बैंक शाखाओं के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए कई बैंक अपनी शाखाओं के कामकाज को तर्क संगत बना रहे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को खुलने वाली अपनी शाखाओं के लिए समयसारिणी बनाई है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आश्वासन दिया था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते गरीबों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दी जाने वाले मदद सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी। पांडा ने कहा था कि जहां तक धन हस्तांतरण आदि का सवाल है, जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैंकों के प्रमुखों से कहा था कि वे स्थानीय राज्य सरकार के साथ बातचीत कर कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही अपनी शाखाओं को खोलें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें