अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के बारे में कई राज्यों ने अलग-अलग चिंताएं जाहिर की हैं। इन चितांओं का समाधान करने के लिए ही जीएसटी काउंसिल मे पिछले सप्ताह जीओएम बनाने का फैसला किया था।
जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) की स्थापना के लिए कानून में आवश्यक बदलावों के बारे में सुझाव देने के लिए एक जीओएम का गठन किया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित इस जीओएम की अध्यक्षता हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के बारे में कई राज्यों ने अलग-अलग चिंताएं जाहिर की हैं। इन चितांओं का समाधान करने के लिए ही जीएसटी काउंसिल मे पिछले सप्ताह जीओएम बनाने का फैसला किया था।
जीओएम के नियम और शर्तों के मुताबिक , हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली यह समिति जीएसटी अधिनियम में आवश्यक संशोधन की सिफारिश करेगी। बता दें कि इस समिति में छह सदस्य होंगे। कानूनों में बदलाव के सुझावों के साथ ही ये समिति यह भी तय करेगा कि सभी संशोधन न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित विभिन्न अदालती फैसलों के अनुरूप हों।